मस्तूरी के नए थाना प्रभारी सलीम खाखा ने संभाला पदभार, अवैध कारोबारियों पर सख्ती के संकेत..

One bharat national news

मस्तूरी के नए थाना प्रभारी सलीम खाखा ने संभाला पदभार, अवैध कारोबारियों पर सख्ती के संकेत

मस्तूरी। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाने में निरीक्षक सलीम खाखा ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। एसएसपी रजनीश सिंह द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, और उन्होंने क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

नवागत थाना प्रभारी सलीम खाखा ने कहा कि मस्तूरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, अवैध कबाड़ी संचालन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, ताकि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।यातायात व्यवस्था को लेकर भी थाना प्रभारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई है।

पदभार ग्रहण के दौरान थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के बाद क्षेत्रवासियों में कानून व्यवस्था में सुधार और पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *