15 अगस्त को पूरे प्रदेश में शराब दुकानें रहेंगे बंद, अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग और पुलिस की रहेंगी कड़ी नज़र..

One bharat national news

15 अगस्त को पूरे प्रदेश में शराब दुकानें रहेंगे बंद, अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग और पुलिस की रहेंगी कड़ी नज़र

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित करते हुए प्रदेशभर में संचालित देशी मंदिरा, विदेशी मंदिरा और कम्पोजिट मंदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही बार या पर्यटन बार  भी रहेंगे बंद सभी के लिए आदेश लागू रहेगा।



सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश
ड्राई डे के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गे हैं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि निर्धारित अवधि में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहे। विभाग ने केवल लाइसेंसी शराब दुकानों को बंद रखने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री, उसका भंडारण और परिवहन रोकने के लिए भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए और उसे जुड़े संबंधित अहातों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। यानी 15 अगस्त को शराब की बिक्री के साथ ही दुकानों से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी बंद रहेंगी।

अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती
शराब की अधिकृत दुकानें बंद रहने के दौरान अवैध कारोबारी इसका फायदा उठाकर शराब की बिक्री शुरू न कर दें। इसे लेकर आबकारी विभाग सतर्क है। विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच और निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रूप से शराब बेचने, रखने या उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलों में तैनात आबकारी अधिकारियों से अपने क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।



इन प्रतिष्ठानों पर रहेगी पाबंदी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में शराब से जुड़े प्रतिष्ठानों में देशी मदिरा दुकानें, विदेशी मदिरा दुकानें, कंपोजिट मदिरा दुकानें, मदिरा भंडारण भंडारागार, एफएल-3 (ग) पर्यटन बाजार और संबंधित अहाते पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी अधिकृत प्रतिष्ठान से शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी। साथ ही अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन पर आबकारी विभाग और पुलिस की रहेंगी कड़ी नज़र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *