स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बिलासपुर पुलिस को दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार,शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से मिला सम्मान..

One bharat national news

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बिलासपुर पुलिस को दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार,शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से मिला सम्मान

बिलासपुर 15 अगस्त 2026स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, अवयस्क बालक-बालिकाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने एवं त्वरित वैज्ञानिक कार्यवाही करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को राज्य स्तरीय 05 पुरस्कार एवं 01 पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर घोषित राज्य स्तरीय पुलिस पुरस्कारों में बिलासपुर पुलिस ने 2 महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किया हैं।1.शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार अजाक थाना बिलासपुर को सम्मानित किया गया। इसमें एक रनिंग शील्ड, 50,000 रु. नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है।2. पुलिस महानिदेशक पुरस्कार उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी. आर. टंडन को सम्मानित किया गया।

इसमें 25,000 रु. नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है।यह सम्मान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना, संवेदनशील कार्यप्रणाली, त्वरित कार्रवाई तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

एसपी रजनेश सिंह ने थाना अजाक के थाना प्रभारी निरी. उत्तम साहू सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को नगद 5000 रु. के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।एसपी रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण बिलासपुर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी बिलासपुर पुलिस कमजोर एवं वंचित वर्गों की सुरक्षा, न्याय एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।बिलासपुर पुलिस ने इस सम्मान को जिले की जनता के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *