संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट
खुशखबरी खुशखबरी अब बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए आधार से जुड़ी सेवाएँ और भी आसान हो गई हैं

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ का दूसरा आधुनिक आधार सेवा केन्द्र अब आपके अपने शहर बिलासपुर के दयालबंद चौक में उपलब्ध है। यह आधार सेवा केन्द्र UIDAI द्वारा स्थापित किया गया है, जहाँ आपको आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

अब तक आधार से जुड़े कार्यों के लिए आपको स्थानीय चॉइस सेंटर या पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता था, जहाँ कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाती थी और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की शिकायतें भी सामने आती थीं।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए UIDAI द्वारा बिलासपुर में आधुनिक आधार सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है, ताकि नागरिकों को आधार से संबंधित समस्याओं का समाधान विश्वसनीय, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से मिल सके।

आपके अपने शहर बिलासपुर में ही आधार से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध हैं।

हमारी प्रमुख आधार सेवाएँ:
✔️ नया आधार नामांकन
✔️ मोबाइल नंबर अपडेट
✔️ नाम में सुधार
✔️ जन्मतिथि (DOB) में सुधार
✔️ पता अपडेट/सुधार
✔️ ई-मेल आईडी अपडेट
✔️ बायोमेट्रिक अपडेट — फिंगरप्रिंट एवं आईरिस
✔️ आधार प्रिंट एवं डाउनलोड
✔️ विशेष मामलों का समाधान, जैसे DOB Limit Cross, Name Correction आदि
आज ही आइए और आधार से जुड़ी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कीजिए आपकी सुविधा, हमारी प्राथमिकता हमारा पता आधार सेवा केन्द्र श्री गणेश टॉवर, दयालबंद चौक IDBI बैंक के सामने दयालबंद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)