One bharat national news
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ.हार्डिकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर किया नमन..

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला के नेतृत्व में आज बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन (तिलक नगर) में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी की पुण्यतिथि निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेवा दल के सिपाहियों ने डॉ. हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर के जीवन-वृत्त और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि डॉ. हार्डिकर जी ने जिस निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ 1923 में कांग्रेस सेवा दल की नींव रखी थी, वही विचार आज भी हमारे संगठन की रीढ़ हैं। उनका पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता, समाज सुधार और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। सेवादल के हर कार्यकर्ता को उनके बताए गए मूल्यों, सिद्धांतों और अनुशासित पथ पर चलने की आवश्यकता है।

इस दौरान उपस्थित अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने भी डॉ. हार्डिकर के पदचिह्नों पर चलने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

अशोक शुक्ला (राष्ट्रीय समन्वयक)कमल दुसेजा अन्नपूर्णा ध्रुव (प्रदेश महासचिव)शुभ लक्ष्मी सिंह (प्रदेश सचिव )उतरा सक्सेना,श्याम मुरत कौशिक, साखन धर्वे चमन लाल कुर्रे, पंकज कश्यप, भोज कुमारी पटेल, मधु सोनी सुमन मरकाम, अनीता कश्यप, लीला चतुर्वेदी, निर्मल मरकाम, रानी हेला, घनश्याम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।