बिल्हा मोहभट्ठा पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक; छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना..

One bharat national news

बिल्हा मोहभट्ठा पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक; छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना..

बिलासपुर / बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ के हर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।


पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निरंतर विकास और प्रगति की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।


भूपेश बघेल के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर गिरीश देवांगन प्रदीप शर्मा, विधायक अटल श्रीवास्तव , विधायक दिलीप लहरिया ,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ,पूर्व विधायक शैलेंष पांडेय ,पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ,छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ,सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक , जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री , घनश्याम कौशिक ,ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक शिव सिंह ठाकुर लक्ष्मी साहू  शिवबालक कौशिक प्रशांत पांडेय सुभाष ठाकुर नानक रेलवानी  बब्लू केसरवानी प्रकाश बिंदल विक्की नानवानी बृजेश शर्मा राम श्याम आर्य आशुतोष पांडेय विनोद कुर्रे व मंदिर के संस्थापक सदस्य अजीत तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु जन पूजन कार्यक्रम  में शामिल होकर प्रसाद प्राप्त किये।


वहीं, पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोहभट्ठा में रुद्राभिषेक का यह आयोजन आस्था और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *