One bharat national news
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक से सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के साथ हाथ-मुक्का, डंडे और बेल्ट से मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों
01 विनित कुमार श्रीवास पिता विनय श्रीवास उम्र 26 साल पता गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर
02- किशन ध्रुव पिता सीयाराम ध्रुव उम्र 29 साल पता पता गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शनि कुमार बंजारे पिता स्व जनक राम बंजारे उम्र 35 साल पता ईमलीभाठा जोगी आवास म0नं0 सी/21 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/08/2026 को अपनी पत्नी भगवती कोरी एवं बच्चो के साथ ईद का त्यौहार देखने के लिए गोल बाजार बिलासपुर से त्यौहार को देखकर घर वापस आ रहे थे कि विनित श्रीवास पूर्व में घरेलू काम के लिए मेरे से पैसा लिया था जिसे वापस करने के लिए विनित श्रीवास के द्वारा प्रार्थी को गणेश अस्पताल के पास बुलाया था जहॉ वह गार्ड का काम करता है। पैसे की लेनदेन की बात को लेकर प्रार्थी शनि कुमार बंजारे एवं विनित श्रीवास के मध्य वाद विवाद होने लगा तभी विनित श्रीवास अपने दोस्त किशन ध्रुव के साथ मिलकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का, डंडा एवं बेल्ट से शनि कुमार बंजारे के साथ मारपीट किया।

डॉक्टर महोदय द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में सामान्य चोंट होना लेख किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तत्काल टीम गठित कर दोनो आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।