लैंडिंग के वक्त एलायंस एयर विमान  का टायर फटा, बिलासपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री..आगे की उड़ान रद्द..

One bharat national news

लैंडिंग के वक्त एलायंस एयर विमान  का टायर फटा, बिलासपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री..आगे की उड़ान रद्द..

बिलासपुर / बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से बिलासपुर आने वाली एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9आई697 शुक्रवार को बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतर रही थी। लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। इसके बावजूद पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रनवे पर रोक लिया।



सभी यात्री सुरक्षित, किसी के घायल होने की सूचना नहीं
विमान में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सक्रिय की गई और विमान को सुरक्षित तरीके से खड़ा कर उसकी तकनीकी जांच शुरू की गई।





टायर फटने की वजह की जांच जारी:फिलहाल विमान का टायर किस वजह से फटा, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विमान की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि लैंडिंग के दौरान हुई इस तकनीकी घटना के बावजूद विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और संभावित बड़ा हादसा टल गया।
आगे की उड़ान रद्द

विमान के टायर में खराबी आने के बाद एलायंस एयर ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया। इसके चलते आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में एयरलाइन की ओर से जानकारी दी गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए स्थिति असामान्य बनी रही। हालांकि यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *