One bharat national news
‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे दर्शकों का अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना ने किया भव्य स्वागत.. बांटे गये हनुमान चालीसा, मिष्ठान एवं हरि तालिका तीज व्रत कथा पुस्तक..

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना द्वारा बिलासपुर स्थित कॉन्प्लेक्स सिनेमा में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सनातन प्रेमी दर्शकों का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों एवं श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां एवं मिष्ठान वितरित किए गए। वहीं, हरितालिका तीज के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए उपस्थित बहनों एवं महिलाओं को ‘हरितालिका (तीजा) व्रत कथा’ की पुस्तकें भी सप्रेम भेंट की गईं।

कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं विशेष रूप से अभिभावकों से अपील करते हुए कहा गया कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, हमारी समृद्ध परंपराओं एवं पौराणिक इतिहास पर आधारित फिल्मों को बच्चों और परिवार के साथ अवश्य देखना चाहिए। ऐसे चलचित्र नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, धर्म एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।

प्रदेश पदाधिकारी:
उत्कर्ष सिंह गरेवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं प्रदेश महामंत्री, रुद्र सेना), कमल दुसेजा (प्रदेश मीडिया प्रभारी), मनीष कौशिक (प्रदेश प्रवक्ता), बबीता ताम्रकार (प्रदेश महिला अध्यक्ष), नीतू सिंह (कोटा विधानसभा अध्यक्ष) सहित संगठन के अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
किरण सिंह (जिला महिला अध्यक्ष), आशा तिवारी (महिला सचिव), जूही वर्मा (कार्यकारिणी अध्यक्ष, महिला), रानी सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), सौरभ गरेवाल (जिला सचिव), अभिषेक वर्मा (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, युवा) सहित अलका पांडे (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रोशनी यादव (जिला सचिव), प्रिंस पटवा एवं आदित्य रजक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने संगठन द्वारा किए गए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।