कुलदीप सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना इलाके में ट्रक और बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 15 से 20 लोग घायल हो गए उन सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर में भर्ती किया गया
जानकारी के मुताबिक सिटी बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी, तभी आज सुबह 10 बजे समरिया के पास ट्रक से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। हादसे में घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेकाहारा, रायपुर में भर्ती कराया गया है।
6 से ज्यादा महिलाएं घायल
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई महिलाएं भी थीं। एक्सीडेंट में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को पास के ही सेमरिया के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।