संवाददाता दिव्यांग सोनी

बिलासपुर । बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता विनायक बसंत शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थको ने जोर-शोर से मनाया। सबसे पहले उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण किया साथ ही साथ समर्थको द्वारा उनके निवास पर भव्य कार्यक्रम कर उनका जन्म दिन मनाया गया जिसमे संभाग से लेकर विधान सभा तक के समर्थक व मित्रगण ने मिलकर बधाई दिया जिसमे शाम से समर्थको का ताता नगर मे लग गया देर रात तक बधाई का सिलसिला जारी रहा राजस्व कॉलोनी के समुदाय भवन पर केक काटे गए भव्य आतिस बाजी फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने अपने समर्थको को अपने सम्बोधन में कहा आप से प्राप्त बधाई संदेश प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप के लिए सभी का आभार प्रकट किया और सभी को धन्यवाद किया और सभी से अनुरोध किया की अप सभी ने अपने जीवन के अनमोल पल को यहां उपस्थित होकर दिया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है आपका प्यार और स्नेह इसी तरह बना रहे । इस अवसर पर श्री शर्मा ने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि मेरे पिता जी का स्वर्गवास एक अपूरणीय क्षति है और मेरे और मेरे परिवार का सभी साथियों से संपर्क कम हो गया था उन सभी साथियों ने अब मुझे नया जीवन जीने का मार्गदर्शन प्रदान किया है जिससे वे अपना जन्मदिन मना पा रहे है। मैं पूरे बेलतरा के जनता का धन्यवाद करता हूं मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें , जिस तरह मेरे पिताजी बेलतरा की जनता के साथ सदैव उनके हित के लिए खड़े रहते थे मैं भी उसी प्रकार आप सभी के साथ तत्पर खड़ा रहूँगा ,आप सभी का आशीर्वाद मुझ पर सदैव इसी प्रकार बने रहे ।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिलीप पाटिल, महेंतराम सिंगरोल,अरमान अली भोला ईरानी नवल किशोर सोनी
बासी खान, लोकराम साहू, राकेश पात्रे, गीताराम कौशिक, लक्ष्मीनाथ पटेल, ग्वालदास अनंत, पुष्पेंद्र देवांगन,पवन साहू, बंसी साहू, बंटी साहू,जवाहर साहू, जयप्रकाश लोधी, जगदीश वर्मा, यमुना वर्मा, सुखदेव वर्मा, बबलू राजपूत, दिलीप कौशिक, ओम प्रकाश साहू, संपत जायसवाल,धर्मेंद्र श्रीवास, संतोष पाली, संजय जायसवाल,तुलसी सोनवानी, बृजेश दिवाकर, एजाज अहमद, कमल नारायण साहू, प्रमोद उईके, अभिषेक देवांगन,हीरा सोनी, कृष्णा कौशिक, पवित्र साहू, रूपलाल कोसरे, संजय जयसवाल, रामचंद्र कश्यप,सतीश पटेल,अंगिरा राजपूत, राघव वर्मा,वृंदा साहू,देवेंद्र राजपूत, राहुल राजपूत, विक्की शर्मा, उमेश सोनी,नेहरू शर्मा,इस्माइल मेमन,ललित पठारी, दुखहरण साहू,तारन टण्डन,रोनित टण्डन,वहाब खान सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित होकर बधाई दी ।
