संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर। थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पीछले कुछ दिनो से पुलिस को मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देह व्यापार में लिप्त है।

उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपी विकाश भोजवानी…..
जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।