One bharat national news

मुंबई। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह समारोह महाराष्ट्र के आज़ाद मैदान में आयोजित किया गया। आज़ाद मैदान के बाहर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की ओर से कई होर्डिंग्स प्रमुखता से लगाए गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि, देवेंद्र फड़नवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म, खेल और व्यापार क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य नेताएं भी मौजूद थे।

इनके अलावा उपस्थित लोगों में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, खुशी कपूर, रूपा गांगुली, शालिनी पीरामल, सिद्धार्थ रॉय, नीता अंबानी, राधिका अंबानी, नोएल टाटा, दीपक पारेख, कुमार मंगलम बिरला,अजय पीरामल, उदय कोटक, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, दिलीप सांघवी, अनिल अंबानी, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, गीतांजलि किर्लोस्कर, मानसी किर्लोस्कर, बीरेंद्र सराफ, रोहित शेट्टी, बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, जय कोटक, विक्रांत मैसी और जयेश शाह भी उपस्थित थे।