पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरी निकाय चुनाव 2025 की जीत कि दी बधाई…

One bharat national news

शहरों के समृद्धि के लिए मिला हमें यह जनादेश : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगरी निकाय चुनाव 2025 की जीत कि दी बधाई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने नगरी निकाय चुनाव 2025 में भाजपा के प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।बिल्हा विधानसभा में भी नगर पंचायत बिल्हा, नगर पंचायत पथरिया नगर पंचायत सरगांव में अध्यक्ष एवं पार्षद और नगर निगम बिलासपुर के महापौर पूजा विधानी भी प्रचंड जीत हुई है। प्रदेशभर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि यह जनता का भाजपा के सहयोगी दल और नेतृत्व में विश्वास मत है। तीन के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के ज्यादातर नगर निगमों में अपना परचम लहराया है। बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर सहित कई महत्वपूर्ण नगर निगमों में भाजपा मेयर पद पर विजयी हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल जीत नहीं है यह भाजपा और जनता के बिच का अटूट विश्वास है। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।