रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने प्रवक्ता और नेता प्रतिपक्ष की नामओ की घोषणा कर दी है…

One bharat national news

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मीनल चौबे ने महापौर बनने के बाद बीते सोमवार को एमआईसी सदस्यों के नामों का ऐलान किया। वहीं अब कांग्रेस ने भी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की घोषणा कर दी है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में इन नेताओं के नाम की जानकारी भेजी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *