One bharat national news
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन किया…

बिलासपुर, मस्तूरी/ विधायक श्री दिलीप लहरिया ने भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को आज उनकी 135वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। विधायक ने भारत के संविधान निर्माण और क्षमता मूलक समाज के निर्माण समाज के कमजोर वर्गों और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। बाबा साहब द्वारा कमजोर वर्ग को शिक्षा स्वालंबन और सम्मान की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया उनकी समानता और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। संविधान तैयार करने में केंद्रीय भूमिका के साथ संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य की नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
