कानन पेंडारी में  सफेद शेर आकाश की मौत.. उठ रहे सवाल ..मौत के जवाब धार कौन..पर्यटकों में छाई मायूसी…

One bharat national news

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी चिड़ियाघर के लोकप्रिय सफेद बाघ ‘आकाश’ की सुबह अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टहलते समय आकाश को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई  कानन पेंडारी के शान कहलाने वाले सफेद शेर ‘आकाश’ की मौत ने सभी को चौका दिया है

लेकिन स्वस्थ और जवान शेर की मौत ने जू प्रबंधक की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है मिनी जू प्रबन्धन की माने तो सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी और कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने शेर को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। मृत बाघ का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया सफेद शेर “आकाश” जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र था जिसे देखने लोग दूर- दूर से आते थे आकाश की मौत से कानन पेंडारी मिनी जू में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है। हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था

जिससे इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई थी। स्वस्थ और युवा शेर की मौत ने फिर मिनी जू की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। कि क्या कानन प्रबन्धन वन्य प्राणियों की उचित देखभाल नही कर पा रहा। क्या वन्य प्राणियों को पर्याप्त और पौष्टिक डाइट नहीं दिया जा रहा है। क्या वन्य प्राणियों को दूषित भोजन दिया जा रहा है, क्या वन्य प्राणियों को भीषण गर्मी से बचाने समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। क्या मिनी जू में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं है, और यदि सब सही है तो वन्यजीव की मौत क्यो, यदि सब गलत है तो उचित जांच कर कार्रवाई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *