अरपा चेक डैम में दो दोस्तों के डूबने से मौत..परिजनों में शोक की लहर…

One bharat National News

बिलासपुर। गर्मी के दिनों में अक्सर लोग नदी और डैम के किनारे में बैठ जाते हैं और बुल जाते है कि वह डैम या नदी के किनारे में बैठे है थोड़ी सी चूक होते  ही चली जाति है जान ऐसी ही घटना अरपा नदी चेक डैम के पास की है ,जहां दो दोस्त एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में मौत की गहराई में समा गए। एक युवक को पानी में डूबते देख दूसरे दोस्त ने बिना कुछ सोचे-समझे उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की ही जान चली गई। घटना के करीब 15 घंटे बाद, रविवार की सुबह दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।

तोरवा पुलिस ने बताया कि टिकरापारा निवासी ऋषभ कश्यप (22) अपने दोस्त अभिजीत तिर्की (24) के साथ शनिवार शाम करीब 6 बजे अरपा चेक डैम के पास बैठे थे। इसी दौरान अभिजीत का पैर कीचड़ में धंस गया। कीचड़ धोने के लिए वह डैम के नीचे उतरा और पैर फिसलने के कारण अभिजीत पानी में गिर गया। उसे डूबते हुए देखकर ऋषभ ने बचाने के प्रयास में पानी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों युवक पानी की गहराई में डूब गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को डूबते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। साथ ही गोताखोरों की टीम भी आई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया।

सवालो के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, लापरवाही का नतीजा या सिर्फ एक हादसा?

रविवार की सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पहले ऋषभ कश्यप की लाश को रिकवर किया, और उसके कुछ देर बाद दोपहर में दूसरे युवक अभिजीत तिर्की की भी लाश बरामद की गई। इस दुखद घटना ने अरपा चेक डैम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, या डैम के आसपास सुरक्षा, की कमी के कारण फिर हाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर है और दोस्ती की इस दर्दनाक कहानी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

वहीं पुलिस ने नदी,डैम में बैठने घूमने नहाने के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *