संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट
बिलासपुर में 26 दिसंबर से शिव टॉकीज में भव्य जादू शो का शुभारंभ ,जादूगर आर. के हीरालाल दिखाएंगे अपने जादू का जलवा पारंपरिक जादू कला को नई पहचान देने के उद्देश्य से प्रसिद्ध जादूगर आर. के हीरालाल बिलासपुर में शुरू करने जा रहा है अपने जादू शो न केवल मनोरंजन करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को जादू की अद्भुत और रोमांचक दुनिया से भी रूबरू कराएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस जादू शो में रोजाना दो शो प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि दर्शकों की बढ़ती मांग और अवकाश को देखते हुए शनिवार एवं रविवार को तीन-तीन शो आयोजित किए जाएंगे। शो की टिकट दरें इस प्रकार से है₹100, ₹200 और ₹300 रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ इस अनोखे मनोरंजन का आनंद ले सकें।
शो के दौरान आधुनिक तकनीक और पारंपरिक जादू कला का शानदार मेल देखने को मिलेगा। रोमांचक, रहस्यमय और चमत्कारी जादू के करतब दर्शकों को हैरत में डाल देंगे। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए यह शो बेहद शिक्षाप्रद और मनोरंजक होगा, क्योंकि आज की पीढ़ी जादू की कला से लगभग अनभिज्ञ होती जा रही है।

यह आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक वातावरण में होगा, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ बैठकर जादू की दुनिया का आनंद उठा सकेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह शो न केवल मनोरंजन देगा, बल्कि बच्चों को मोबाइल से हटाकर रचनात्मक और कल्पनाशील कला की ओर आकर्षित करेगा।

शो के शुभारंभ को लेकर मीडिया से बातचीत में नवीन राय और प्रशांत कुमार ने समस्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिलासपुर में यह जादू शो खासा उत्साह और धूम मचाने वाला है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ आकर इस अद्भुत जादू शो का हिस्सा बनें और जादू की दुनिया का आनंद अनुभव करें।