One bharat national news

आरोपी के कब्जे से 02 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा,01 मोबाइल जप्त
🔶 *जप्त मशरूका* – 02 किलोग्राम गॉजा कीमती 40000 रूपये, 01 मोबाइल फोन कुल कीमती 28,000 रूपये
*गिरफ्तार आरोपी –*
1. रोशन उर्फ़ छोटू तिवारी पिता स्व. राजकुमार तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी बाजारपारा ग्राम पोसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 20/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि रोशन उर्फ़ छोटू तिवारी निवासी ग्राम पोसरा अपने होटल के आड़ में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा हैं बिक्री करता हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक कार्यवाही करने NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रोशन उर्फ़ छोटू तिवारी पिता स्व.राजकुमार तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा थाना कोनी को पकड़ा गया जिसके पास से 02 नग भूरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट मिला जिसकी जांच करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसको तौल करने पर कुल वजन 02 किलोग्राम होना मिला आरोपी से बरामद गांजा व 01 नग मोबाइल को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी रोशन उर्फ़ छोटू तिवारी का कृत्य धारा 20(बी NDPS एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा। कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।