One bharat national news

बिलासपुर 21 मार्च 2026।बिलासपुर शहर के पुराना सरकंडा क्षेत्र स्थित देहानपारा मेघदूत नगर में शनिवार को कचरे के ढेर में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि वहां खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए,घटना दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां पड़े कचरे में आग लगादी। शुरुआत में आग सामान्य थी, लेकिन तेज हवा और आसपास ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया,देखते ही देखते आग पास में खड़ी कारों तक पहुंच गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,
आग की चपेट में आई गाड़ियों में एक आई-टेन और एक स्विफ्ट डिजायर कार शामिल है।

आग इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जल गए और सिर्फ उनका ढांचा ही बच पाया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ी पहुंची, पहुंचते तक दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। साथ ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया,वाहन मालिकों ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह खुले में कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।