श्रम विभाग द्वारा भव्य ,श्रमिक सम्मेलन का आयोजन ,श्रमिकों का हुआ सम्मान ,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल..

संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में भव्य ‘श्रमिक सम्मेलन’ का आयोजन: हजारों श्रमिकों का हुआ समागम
बिलासपुर/ बिलासपुर छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा आज बिलासपुर के हृदय स्थल बृहस्पति बाजार में एक विशाल ‘श्रमिक सम्मेलन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को सीधे श्रमिकों तक पहुँचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

योजनाओं का लाभ और हितग्राही वितरण सम्मेलन के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों और असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हजारों श्रमिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, एमआईसी मेंबर श्याम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

जनप्रतिनिधियों और श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक, साइकिल, सिलाई मशीन और सुरक्षा किट का वितरण किया गया।


मुख्य आकर्षणों में निम्नलिखित योजनाएं शामिल रहीं:
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना,नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना,पंजीकरण एवं शिविर
कार्यक्रम स्थल पर श्रम विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण काउंटर लगाए गए थे, जहाँ छूटे हुए श्रमिकों का मौके पर ही ई-श्रम पोर्टल और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीयन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यहां सहायता पहुंचे।

उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक श्रमिक अपना पंजीयन कराएं ताकि वे स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठा सकें।विशिष्ट अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “श्रमिक राष्ट्र के निर्माता हैं।

उनकी मेहनत से ही बुनियादी ढांचे का निर्माण होता है कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने और बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।बृहस्पति बाजार में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों और पुरुषों दोनों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और श्रम विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसी शिविरों का आयोजन करता रहेंगे जिससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके इन्हीं संकल्प के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *