One bharat national news
बिलासपुर / बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अपराध क्रमांक 479/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2025 की रात अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर आरोपियों ने पहले अश्लील वीडियो तैयार किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यूपीआई के माध्यम से कुल 1,50,400 रुपये की ठगी कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और यूपीआई ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच के बाद आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के नोएडा में ट्रेस की गई।
इसके बाद नोएडा और दिल्ली में टीम रवाना की गई। स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी गुरजीत कुमार (21 वर्ष), निवासी बिजनौर (उ.प्र.) को नोएडा के सेक्टर-07, फेस-01 से 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर 25 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें
पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें।