शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो..बहन पर हथौड़े से कर दी ताबड़तोड़ हमला…

One bharat national news

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी ही बहन को हथौड़े से ताबड़ तोड़ हमला कर दी हमले में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
रात का खौफनाक मंजर
घटना 24 मार्च 2026 की देर रात की है। देव नगर, कोनी निवासी पीड़िता कु. मिनेश्वरी मनहर घर में अकेली सो रही थी। तभी रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उसका भाई मानेश्वर मनहर (33 वर्ष) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
नशे में चूर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की, फिर बहन के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले गया। इसके बाद उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बहन के इनकार करते ही आरोपी का गुस्सा हैवानियत में बदल गया।
हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया
आरोपी ने पास में रखे हथौड़े को उठाया और बहन के सिर, हाथ और पीठ पर लगातार वार करना शुरू कर दिया। हमले की बर्बरता इतनी ज्यादा थी कि पीड़िता मौके पर ही बेहोश हो गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग चुका था


पीड़िता की शिकायत पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश, पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की सख्त अपील
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, नशाखोरी या घरेलू हिंसा की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *