कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पेट्रोल, कामर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्यों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई को लेकर..

One bharat national news

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पेट्रोल, कामर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्यों में हुई वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में..

बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल एवम कामर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्यों मे लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशनुसार ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) अध्यक्ष (द्वय) श्री सिद्धांशु मिश्रा जी, श्री महेंद्र गंगोत्री जी ने आज 02 अप्रैल दोपहर 2.00 बजे कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता ली।

शहर अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी ने कहा की बीजेपी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ते ही जा रही है, कमर्शियल गैस के दाम में एक बार फिर बढोतरी से इस साल में ही सिलेंडर के रेट 760 से ज्यादा बढ़ चुके है , प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी 13 रु प्रति लीटर बढ़ चुके है, साथ ही कल नॉर्मल पेट्रोल के रेट में भी 1 रु की वृद्धि की गई है।


श्री महेंद्र गंगोत्री जी ने कहा की बीजेपी सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है, सारी रियायत और राहत कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों तक सीमित है, जो जनता तक न पहुंच रहा है और न सरकार इस और कोई प्रयत्न करती दिख रही है।


जिला अध्यक्ष (द्वाय) ने बताया की खाद्य तेल, दूध, राशन, मावा के दामों में भी जबरदस्त आग लगी है, जिस खाद्य तेल का भाव 70 साल में 70 रू पहुंचा था, बीजेपी के कार्यकाल में वो भी 200 पार हो गया है,, बीजेपी को 400 रु में मिलने वाली गैस महंगी लगती थी, आज 1000 होने पर सरकार ने चुप्पी साध ली है।

एवेशन का जेट फ्यूल भी महंगा हो गया है, प्राइवेट कंपनी नाइरा के नॉर्मल पेट्रोल भी 4रु बढ़ चुका है, बेलगाम महंगाई से आम जनता बेहाल हो चुकी है।

मेट्रो, छोटे शहर एवम गांव कोई भी बीजेपी द्वारा निर्मित इस आपदा से अछूता नहीं है, शहरों से गांव की ओर पलायन करते मजदूर, मनरेगा रोजगार गारंटी के बंद होने के बाद रोजगार और आजीविका को लेकर चिंतित है की घर का भरण पोषण अब केसे होगा।

शहर में भी जनता बढ़ती रेलवे टिकट, बढ़ी हुई स्कूल और कॉलेज की फीस से असहज है, सरकार के संरक्षण में बैंक भी अनेक प्रकार के सेवा शुल्क के नाम पर लूट का खेल जारी रखे हुए है। पेट्रोल डीजल एलपीजी से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओ की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगड़ दिया है और कांग्रेस पार्टी इसका सभी स्तर पर विरोध करेगी।

आज की प्रेसवार्ता में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडे, राम शरण यादव, प्रमोद नायक, ब्रह्म देव ठाकुर, शाहनवाज खान, गौरव ऐरी, राकेश केसरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *