रतनपुर पुलिस, एसीसीयू की संयुक्त  कार्यवाही.. तस्कर सहित 1.22 करोड़ का अवैध गांजा जप्त..

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

रतनपुर पुलिस, एसीसीयू की संयुक्त  कार्यवाही.. तस्कर सहित 1.22 करोड़ का अवैध गांजा जप्त..



बिलासपुर | दिनांक: 17.04.2026 बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर एवं एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर के माध्यम से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (क्र. CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा भरकर कटघोरा की ओर से मरवाही होते हुए मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को तत्काल अवगत कराया गया। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में थाना रतनपुर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर नवापारा चौक (भेडी मुंडा) के पास नाकाबंदी की।

जप्ती एवं कार्रवाई:

घेराबंदी के दौरान कटघोरा की ओर से आ रही संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर से कुल 245 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।



जप्त सामग्री का विवरण:

मादक पदार्थ: 245 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹1,22,00,000)

परिवहन में प्रयुक्त वाहन: मारुति अर्टिगा (कीमत लगभग ₹8,00,000)

कुल लगभग कीमत: ₹1,30,50,000 (एक करोड़ तीस लाख पचास हजार रुपये)

गिरफ्तार आरोपी:

अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट, उम्र 33 साल, निवासी- भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)।

सराहनीय भूमिका:

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली एवं समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *