नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए  कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती..

One bharat national news

नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए  कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती

बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। मतदान 1 जून को होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। 11 मई से नामांकन मिलना शुरू होगा। इसकी अंतिम तिथि 18 मई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून को और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी।



कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला वार्ड, मजबूती के साथ उतरने की तैयारी
बिलासपुर शहर के वार्ड 29 संजय गांधी नगर में स्व. शेख असलम के इंतकाल के बाद वार्ड उपचुनाव होना है, परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला यह वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में जुट गई है, इसी के मद्देनजर बिलासपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रत्याशी का निष्पक्ष रूप से चयन एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव में उतरने के लिए 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति का गठन किया है, जिसके अंतर्गत सभी वरिष्ठ जन वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर की वार्ड समिति, बूथ समिति, वार्ड के नेता गण, कार्यकर्ता गण एवम आम जनमानस से संपर्क पश्चात सर्वेक्षण कर, उपयुक्त कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अथवा पैनल, 3 दिवस के भीतर जिला अध्यक्ष शहर कार्यालय में सौपेंगे।

वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव हेतु 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती बनाई गई है जिसमें शैलेश पांडे पूर्व विधायक, रामशरण यादव पूर्व महापौर,
श्रीमती इंग्रीड मैकलाउड पूर्व सांसद, राजेश पाण्डेय पूर्व महापौर, विजय पाण्डेय पूर्व शहर अध्यक्ष, प्रमोद नायक पूर्व जिलाध्यक्ष, शेख नजीरुद्दीन पूर्व सभापति न.नि.बि. रविन्द्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, नरेंद्र बोलर पूर्व जिलाध्यक्ष, भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष, तजम्मुल हक ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व को वार्ड प्रत्याशी चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *