ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई.. होटल में रेड कर होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार..

One bharat national news

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई.. होटल में रेड कर होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार

रायगढ़ /रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामलीला मैदान स्थित  होटल में रेड कार्यवाही करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।



पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान काउंटर से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइट, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट और 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, तथा बिक्री की रकम 500 रुपये जब्त किए हैं।

आरोपी सुरेन्द्र पटेल पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *