One bharat national news
सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर / बिलासपुर जिले में अपराध नियंत्रण और विजिबल पुलिसिंग के संकल्प को दोहराते हुए, आज दिनांक 14.05.2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास एक युवक हाथ में नंगी तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है। इस कृत्य से क्षेत्र में काफी भय और अशांति का माहौल व्याप्त हो गया था।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को तत्काल अवगत कराया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सन्नी श्रीवास को धर दबोचा। तलाशी के दौरान
गिरफ्तार आरोपी: सन्नी श्रीवास (19 वर्ष), निवासी लिंगीयाडी पीपरपारा, थाना सरकण्डा।01 नग अवैध धारदार तलवार।धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध की श्रेणी में आने के कारण उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। “शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।