One bharat national news
पचपेड़ी में बलवा व प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों पर पचपेड़ी पुलिस की तत्वरित कार्रवाई

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मामूली बाइक टक्कर का विवाद बलवे में बदल गया। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान हुए इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईंट का टुकड़ा, बेल्ट, पेचकस और डंडा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 17 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रार्थी प्रभाकर मार्शल अपने साथियों निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ मोटरसाइकिल से गांव में दशगात्र कार्यक्रम के लिए महिलाओं को तालाब जाने के लिए सूचना देने जा रहा था। इसी दौरान पचपेड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आए बादल जांगड़े ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गिर पड़े।
विरोध करने पर बादल जांगड़े मां बहन की गंदे गंदे गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से हमला करने लगा। देखते ही देखते विक्की जांगड़े, विकास मार्शल समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडा, लोहे की वस्तु, ईंट और नुकीले सामान से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे निमेश राय को भी बेरहमी से पीटा गया। हमले में कई लोगों के सिर, चेहरा और कान में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर अब तक 2 नाबालिगों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
जप्त सामग्री
01 नग ईट का टुकड़ा, 01 नग पहने हुए बेल्ट, 01 नग पेचकस व डण्डा जप्त

गिरफ्तार आरोपियों –
01. बादल जांगड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 19 साल
02. सरोज जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 44 साल
03 विक्की जांगेड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 21 साल
04 तुलसी जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 57 साल
05. ललीत जांगड़े पिता तुलसी जांगडे उम्र 38 साल
06. शैलेन्द्र जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े उम्र 35 साल
07. इतवारी जांगेड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 45 साल
एवं 02 नाबालिक सहित सभी निवासी ग्राम पचपेड़ी का है