जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और DIG व SSP रजनेश सिंह ने दिया विस्तार से प्रक्रियात्मक व तकनीकी जानकारी दी..

One bharat national news

जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और DIG व SSP श्री रजनेश सिंह ने दिया विस्तार से प्रक्रियात्मक व तकनीकी जानकारी दी


बिलासपुर /पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन हेतु विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति ही निर्मित ना हो इस हेतु लगातार आम नागरिकों में जन जागरूकता के माध्यम से चेतना भी विकसित की जा रही है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार के संबंध में लगातार आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है  इसी क्रम में आज चेतना भवन पुलिस लाइन में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का संयुक्त मीटिंग एवं कार्यशाला आयोजित की गई एवं पीएम राहत योजना के तहत सभी स्तर पर कार्यों की क्रियान्वयन एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा पीएम राहत योजना को किस तरीके से क्रियान्वयन करना है के संबंध में सभी तकनीकी पहलुओं के बारे में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराई गई विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्तियों के त्वरित उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु पीएम राहत योजना के तहत 150000 ( डेढ़ लाख रुपए) तक की कैशलेस उपचार की प्रावधान सुनिश्चित की गई है इस हेतु सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्तियों के बारे में iRAD एवं eDAR में 24 घंटे के अंदर पंजीयन होना अत्यंत आवश्यक है साथ ही अति गंभीर स्थिति में 48 घंटे के अंदर पंजीयन करना आवश्यक होता है सड़क दुर्घटना में आहत होने की स्थिति में सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से iRAD एवं eDAR में प्रविष्टि की जाती है। बिलासपुर जिले में सभी आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में इस योजना के तहत केस लेश उपचार की सुविधा प्रदान की गई है और किसी भी ऐसे अस्पताल में पंजीयन के पश्चात चिकित्सकीय सुविधा प्रारंभ हो जाती है अतः नागरिकों से अपील है

कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान किसी भी व्यक्ति के आहत होने की सूचना प्राप्त होने पर अनिवार्य रूप से संबंधित थाना एवं आयुष्मान से संबंध अस्पतालों में इसकी जानकारी अवश्य प्रदान करें ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच सके। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के अतिरिक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, पी एम राहत योजना के जीआरओ ऑफीसर श्री एस एस दुबे, सीएमएचओ बिलासपुर श्रीमती डॉ सुभा गरेवाल,  बीएमओ बिल्हा डॉ श्रीकेश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर शशि सिंह,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह रामगोपाल करियारे, पंकज पटेल, रश्मित कौर चावला सहित सम्बन्धित उक्त सभी विभागों के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं जिले के समस्त विवेचक गण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान दूरस्थ क्षेत्र से सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *