संजय नगर वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत; मोहम्मद आजम ने 1062 वोटो से जीता.. कांग्रेसियों में जीत का जश्न..

One bharat national news

संजय नगर वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत; मोहम्मद आजम ने 1062 वोटो से जीता.. कांग्रेसियों में जीत का जश्न

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव के अंतर्गत संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 तारबहार से कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम की 1062 वोटो से शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत की घोषणा होते ही कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत वार्ड की जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है। वार्ड के जनता ने युवा नेता पर भरोसा किया साथी ही समर्थकों ने शेख आजम को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
जीत के उपलक्ष्य में आयोजित जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शेख आजम की जीत से वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
कांग्रेसजनों ने इस जीत को संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शेख असलम के प्रति लोगों की भावनात्मक जुड़ाव और वार्ड में शेख परिवार की मजबूत पकड़ ने कांग्रेस की जीत को और आसान बना दिया।



इस जीत के साथ कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संजय नगर वार्ड अब भी उसके सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *