संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा
बिलासपुर वाले के लिए खुशखबरी.. अब नहीं जाना पड़ेगा दूर दराज.. आप के शहर दयालबंद बिलासपुर में आधार सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ ,पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के हाथों

बिलासपुर/बिलासपुर वासियों के लिए खुशखबरी अबआधार कार्ड के लिए लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़े गा अब यह सुविधा आप के नज़दीकी शहर दयालबंद बिलासपुर में स्थापित हो गया है पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के शुभ हाथों से दयालबंद चौक के श्री गणेश टावर में नए ‘ आधार सेवा केंद्र’ का भव्य शुभारंभ किया गया है।

अब जिले के नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगा। इस अत्याधुनिक केंद्र में आधार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य एक ही छत के नीचे संपन्न किए जाए गए।


इस केंद्र के प्रारंभ होने से जिले के विभिन्न लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा । इस योजन में 0 वर्ष से पांच वर्ष के बच्चे के लिए नि.शुल्क रहेगा, विशेष वर्ग के लिए 5 से 7 और 15 से 17 तक से यदि मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पूर्णतः निः शुल्क हैँ कही भी चार्ज देंगे की जरूरत नहीं पड़े गा, साथ ही अब नया आधार कार्ड बनवाना बेहद ही आसान हो जाएगा ।
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि आधार कार्ड सेवा खुलने से क्षेत्र से लेकर जिले तक के नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो गया, साथ ही नागरिकों को अपने मौजूदा आधार कार्ड में मात्र कुछ निम्न शुल्क के साथ नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक डेटा जैसी आवश्यक जानकारियों को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। वर्तमान समय में अधिकांश शासकीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आधार अनिवार्य हो चुका है, ऐसे में समय पर इसका अद्यतन (अपडेट) होना बेहद जरूरी है।


यह आधार सेवा केंद्र बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है,

जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत होगी। केंद्र में त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। यदि आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई सुधार करवाना हो या नया कार्ड बनवाना हो, तो दयालबंद चौक स्थित इस केंद्र पर जाकर इस सुगम सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।