आपरेशन प्रहार के तहत् बिल्हा पुलिस को मिली बड़ी सफलता..भारी मात्रा मे चोरी का कबाड़ सामान को किया जप्त..

One bharat national news

आपरेशन प्रहार के तहत् बिल्हा पुलिस को मिली बड़ी सफलता..भारी मात्रा मे चोरी का कबाड़ सामान को किया जप्त


◾   वाहन छोटा हाथी व पिकप मे लोड कबाड की जप्ती।
◾  लोहे का कबाड व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये की जप्ती।


1. ईमरान कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्ताख कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड  क्रमांक 12 आमापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
  2. मनीष सागर पिता सुरेश सागर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमां 12 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरं
  3. राज साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
  4. चंदन सवरा पिता अवधराम सवरा उम्र 40 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
  5. बिरजू मरावी पिता चंदन मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
  6. रामअवतार सवरा पिता स्व. गिरधारी सवरा उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
  7 गोलू चैरसिया पिता मुन्ना चैरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।


                      
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा  जिले में अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने  बिलासपुर जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 15.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि ईमरान कुरैशी भारी मात्रा मे चोरी का कबाड़ सामान वाहन मे लोड कर रहा है सूचना पर थाना बिल्हा व रेल विभाग बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर ईमरान कुरैशी के कबाड़ दुकान में रेड कार्यवाही किया गया जहाॅ इमरान अन्य लोगो के साथ वाहन मे कबाड लोड करा रहा था।

संदेही के कबाड दुकान व खडी वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी10बीपी 3903 एव पिकप वाहन क्रमांक सीजी10बी जेड 1208 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर व दुकान मे शासकीय रेल लाईन लोहे का लाईनर व चाबी, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा सामान रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर शासकीय रेल पटरी लोहे का, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान वजनी 83 क्विंटल 15 कि.ग्रा. व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये जप्त कर  07 आरोपीयों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *