राहुल सिंह ठाकुर बने शहर जिला सचिव बिलासपुर..

One bharat national news

राहुल सिंह ठाकुर बने शहर जिला सचिव बिलासपुर..

राहुल सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर के सचिव नियुक्त


बिलासपुर/ बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ नेताओं की सहमति से राहुल सिंह ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और सांगठनिक क्षमताओं को देखते हुए की गई है।


अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राहुल सिंह ठाकुर ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।


इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए राहुल सिंह ठाकुर को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *