सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..

One bharat national news

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर /बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा (क्रमांक CG 10 BV 1695) जब्त की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम खांडा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रमेश कुमार उर्फ रामेश्वर प्रसाद बंजारे (49 वर्ष) एवं प्रमेंद्र डहरिया (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत, को एक्टिवा में शराब परिवहन करते हुए पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 16.200 लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये है, बरामद हुई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त कर लिया गया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *