कलाकारों ने CM विष्णुदेव साय से  मुलाकात कर ..26 अगस्त को होने वाले सतनाम पंथी महोत्सव में शामिल होनें के दिए नेवता..

One bharat national news

कलाकारों ने CM विष्णुदेव साय से  मुलाकात कर ..26 अगस्त को होने वाले सतनाम पंथी महोत्सव में शामिल होनें के दिए नेवता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सतनाम कलाकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हृदय प्रकाश अनंत के नेतृत्व में कलाकारों एवं सामाजिक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया की समृद्ध लोक संस्कृति और बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले महान अंतर्राष्ट्रीय पंथी कलाकार स्व. देवदास बंजारे के स्मृति दिवस पर इस वर्ष 26 अगस्त 2026 को भव्य प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश और आशीर्वाद से इस आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अवसर पर छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और समाज के कई बड़े चेहरे उपस्थित रहे। पद्मश्री डॉ. उषा बारले अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी कलाकार मोना सेन अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम शिवा जांगड़े, द्वारिका बर्मन, चंदन बांधे, राजमहंत सुखचंद भास्कर, शशि सतनामी, पंडित राम जोशी, कृष्णा रात्रे सहित समाज के अन्य वरिष्ठ कलाकार एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के “एकता, समानता और भाईचारे” के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *