रायपुर में किराए के मकान से मिला 5 लोगों की लाश.. पति पत्नी समेत तीन बच्चों की कमरे में मिली लाश..

One bharat national news

रायपुर में किराए के मकान से मिला 5 लोगों की लाश.. पति पत्नी समेत तीन बच्चों की कमरे में मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर के एक किराये के मकान से पति पत्नी और उनके बेटे, बेटियों समेत 5 लोगो के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी का शव जहां फांसी के फंदे पर लटकता मिला वही 4 सदस्यों के मुह और नाक से झाग निकलता शव मिला।

मृतकों में पति – पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। जिनकी उम्र 19 से 16 के बीच बताई जा रही है। मृतक बैटरी कारोबारी अपने परिवार के साथ पिछले 8 माह से मदनी चौक के पास किराए के मकान में रहते थे।

रायपुर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के एक बंद मकान से बदबू आने की सूचना पर जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो यहां रहने वाले बैटरी कारोबारी 45-50 वर्षीय सैयद शाहिद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी राबिया, 19 वर्षीय पुत्र इरशाद अली, 17 वर्षीय पुत्री शाहिदा और 16 वर्षीय पुत्री इरशाबा के शव कमरे में मिले। सभी लोगों के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। सन्देह है कि खाने में जहर मिलाया गया होगा। पुलिस जांच कर रही है प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये परिवार मूल रूप से शीतला मंदिर के पास, मतपुर का रहने वाला था। जो करीब 8 महीने से सैयद जहीर के मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार ये लोग गुरुवार की रात के बाद नहीं दिखे, शुक्रवार को भी दिन भर घर का दरवाजा पूरी तरह से बंद था। बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना रात 10:00 के आसपास पुलिस को दी।
शुरुआती जांच में पुलिस की माने तो मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया होगा। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच कर रही है।



ये है मृतक

साजिद अली (पति)
राबिया (पत्नी)
इरशाद अली (बेटा)
शाहिदा बेगम (बेटी)
इरशाबा परवीन (बेटी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *