भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के 14 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की प्रथम कार्यकारी बैठक  हुआ संपन्न..

One bharat national news


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के 14 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की प्रथम कार्यकारी बैठक हुआ संपन्न


डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का लिया संकल्प
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा नवनियुक्त सभी 14 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की प्रथम कार्यकारी बैठक भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के समर्पण और निरंतर संवाद से ही संभव है।

उन्होंने सभी मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों से संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है और इससे कार्यकर्ताओं की वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष आदरणीय श्री राजा पाण्डेय जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री तौसीफ खान जी, प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी श्री सिकंदर खान जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सलामुद्दीन अशरफी जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री मुशर्रफ खान जी तथा जिला महामंत्री श्री वासित अली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष श्री मुशर्रफ खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वयं को निरंतर प्रशिक्षित करने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


बैठक के अंत में सभी मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों ने संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *