यातायात पुलिस बिलासपुर की उल्लेखनीय पहल..130 से अधिक जवानों को पारदर्शी रेनकोट का किया वितरण..

One bharat national news

यातायात पुलिस बिलासपुर की उल्लेखनीय पहल..130 से अधिक जवानों को पारदर्शी रेनकोट किया वितरित



पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ   पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा को और व्यवस्थित एवं मुस्तैदी से संचालित की जा रही है

वर्तमान में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर और भी सशक्त एवं मुस्तैदी पूर्ण ड्यूटी के लिए तैयार की गई है ताकि प्रकृति की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी यातायात पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी तरह से संसाधनों से लेश होकर गंभीरता के साथ बिना किसी बाधा के भारी बरसात में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें और आम नागरिकों को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित कर पाए।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी श्री रजनेश सिंह के द्वारा यातायात में तैनात 130 से अधिक यातायात के जवानों को उच्च गुणवत्ता की ट्रांसपेरेंट ,(पारदर्शी) रेनकोट वितरण की गई है ताकि बरसात के दौरान बदलते मौसम के अनुरूप तत्काल ही वे बरसात से बचाव हेतु रेंटकोट को धारण कर अपने ड्यूटी का निर्वहन करते हुए आम नागरिकों को बारिस से संबंधित किसी भी प्रकार की आवागमन से संबंधित बाधाओं पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कर सकें।


 विदित हो कि बारिश के कारण शहर के कई निम्न तल वाले क्षेत्र में पानी भराव की स्थिति के कारण शहर के कई मार्गों में आवागमन व्यवधान व यातायात दबाव की स्थिति निर्मित होती है तथा डुबान क्षेत्र में कई प्रकार के जोखीम भी होती है जिसमें जल भराव के कारण मुख्य तल दिखाई नहीं देने से सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकता है साथ ही ऐसे क्षेत्र में वाहन चालकों के द्वारा संयम और धैर्य का परिचय ना देते हुए जल्दी बाजी, व्यग्रता और लापरवाही पूर्वक वाहन चालन के कारण अप्रिय स्थिति निर्मित होने की संभावना बने रहती है।


अतः ऐसे सभी क्षेत्रों पर हमारे यातायात के जवान समान टर्न आउट में बारिश होने की स्थिति में ट्रांसपेरेंट रेनकोट धारण कर यातायात प्रबंधन व्यवस्था संभालेंगे। ट्रांसपेरेंट टर्न आउट होने के कारण यातायात जवानों को दूर से ही ड्यूटी के दौरान पहचान सुनिश्चित की जा सकती है साथ ही समस्त नागरिकों से अपील है कि अत्यधिक बारिश या दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने की स्थिति में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे हैं

निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य वाहन चालकों के लिए भी सुरक्षित आवागमन का वातावरण सुनिश्चित करने में सभी नागरिक, नागरिक जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए सरल सुगम सुव्यस्थित सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *