ढाबा में तोड़फोड़ कर तांडव मचाने वाले नारायणपुर सरपंच हुए फरार.. पुलिस जुटी जांच में..

One bharat national news

ढाबा में तोड़फोड़ कर तांडव मचाने वाले नारायणपुर सरपंच हुए फरार.. पुलिस जुटी जांच में

बेमेतरा/रायपुर-बिलासपुर हाईवे रोड स्थित संदेश यूपी ढाबा, नारायणपुर में 29 तारीख को खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

ढाबा संचालक पारस सिंह के अनुसार विवाद की शुरुआत खाने के पैसे न देने को लेकर हुई। इसी दौरान सरपंच ने अपने साथ गांव के कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। और ढाबा में घुसकर कुर्सी, टेबल, काउंटर और सामान में तोड़फोड़ कर तांडव मचाने लगा ढाबा संचालक के मना करने पर सरपंच और उनके साथियों ने ढाबा संचालक और स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे





ढाबा संचालक ने SP से किया शिकायत, फिर हुई FIR दर्ज
पीड़ित ढाबा संचालक ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने मारो पुलिस चौकी में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। बड़ी मशक्कत और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत पहुंचाने के बाद जाकर मामला दर्ज 296, 309(4), 115,(2), 324(5), 3(5) इन धाराओं में किया गया। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी नारायणपुर  सरपंच बिसाहू राम साहू फरार बताया जा रहा है।पुलिस  जुटी जांच में
1 अगस्त तक नहीं बना पंचनामा सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि घटना दिनांक 29 तारीख से लेकर 1 अगस्त तक मारो पुलिस चौकी की टीम पांच बार घटनास्थल पर आई, लेकिन पंचनामा नहीं बनाया गया। सूचना है कि फॉरेंसिक जांच के एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच कर गए।

नांदघाट टीआई ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बावजूद अब तक पंचनामा और जब्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित इस ढाबा में रोज सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। दिनदहाड़े हुई तोड़फोड़ और धमकी से व्यापारियों में डर का माहौल है। पीड़ित पक्ष और ढाबा संचालकों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई में देरी हुआ है सूत्रों के मुताबिक एफआईआर दर्ज होते ही सरपंच बिसाहू राम साहू फरार हो गए। अब देखना यह है कि मारो पुलिस चौकी फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *