One bharat national news
सिरगिटटी पुलिस द्वारा रात्रि सरप्राईज चेकिंग..6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई..

बिलासपुर/ सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की।
चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए गए।

आर्म्स एक्ट के आरोपी का नाम:-
01. विकास सिंह पिता बृजभार सिंह उम्र 32 साल निवासी कंचन विहार थाना सिरगिटटी
02. प्रमोद कुर्मी पिता स्व. राजू कुर्मी उम्र 26 साल निवासी नयापारा बिजली आफिस के पास
थाना सिरगिटटी
03. अनिकेत नेताम पिता भरत नेताम उम्र 24 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
04. लक्की नेताम पिता भरत नेताम उम्र 22 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
05. राम नायक पिता घासीनायक उम्र 18 साल निवासी दामाद मोहल्ला सिलपहरी थाना सिरगिटटी
06. रोहित तांडी पिता जयघर तांडी उम्र 34 साल निवासी महिमानगर थाना सिरगिटटी

अन्य गंभीर चोट प्रकरण के फरार आरोपी का नाम:-
01. रोहित धुरी पिता सुंदरलाल धुरी उम्र 36 साल निवासी बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे अभियान चला कर गुण्डा बदमाशो चाकू बाजी करने वाले आरोपियो की धरपकड संवेदनशील क्षेत्र मे किये जाने हेतु निर्देश दिये जाने पर
पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा रात्रि मे विशेष अभियान चलाकर हर नशाखोरी करने वाले स्थान गणेश नगर , नयापारा, चुचुहियापारा , तिफरा व अन्य स्थानो पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा 40-50 संदिग्ध व्यक्तियो एवं गुण्डा बदमाशो को चेक किया गया चेकिंग के दौरान 06 आरोपियो के कब्जे से धारदार चाकू एवं तलवार पाया गया 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई चेकिंग के दौरान अन्य प्रकरण के फरार आरेापी को पकडकर थाना लाया गया कुल 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियो न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया आगे भी सिरगिटटी पुलिस की कार्यवाही जारी है।