तीन मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत के मामले में कांग्रेसजन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..

One bharat national news

तीन मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत के मामले में कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बिलासपुर /तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम समडिल में घोंघा नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दुखद मौत के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के अध्यक्ष अमित कुमार साहू के नेतृत्व में  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नदी-नालों के आसपास समुचित सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक चेतावनी संकेत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की गई।कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के दुःख में उनके साथ खड़ा है और प्रशासन से मांग करता है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।


इस दौरान प्रमुख रूप से तखतपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जीतू तिवारी, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, शेखर जायसवाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दूरज कुर्रे, मंडल अध्यक्ष मथुरा सूर्यवंशी, मनोज यादव, दिनेश यादव, लव नायक, विमला पात्रों, विक्रमादित्य दुबे, भीम कौशिक, मनीष राजपूत, प्रियेश साहू, राजमणि गढ़ेवाल, मनोज साहू, बुधराम सूर्यवंशी, संजू सूर्यवंशी, अमृत जायसवाल, नारायण साहू,आकाश कुर्रे, रवि कौशिक, गौतम कौशिक, तामेश सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *