रात में घर से निकला युवक..रास्ते में अन्य लड़के द्वारा लाठी-डंडों मुक्के से किया वार.. इलाज के दौरान युवक की मौत.. पुलिस की त्वरित कार्रवाई.. चार को किया गिरफ्तार..

One bharat national news

रात में घर से निकला युवक..रास्ते में अन्य लड़के द्वारा लाठी-डंडों मुक्के से किया वार.. इलाज के दौरान युवक की मौत.. पुलिस की त्वरित कार्रवाई.. चार को किया गिरफ्तार..

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में 19 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक ने रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के नाम:-

01-अक्षय कुमार गढेवाल पिता  ढालेराम गढेवाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-प्रदुम श्रीवास  उर्फ पदुम पिता मालिकराम श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी ईमली चौक बिरतियापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-दिलीप कुमार निर्मलकर पिता राज कुमार निर्मलकर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर
04-गोविंद पटेल उर्फ दौलत पिता गोपाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर



विवरण-  दिनांक 11-09-2026 को  प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके लडके शेख स्माईल उम्र 19 वर्ष दिनांक 07-09-2026 के रात्रि 9-00 बजे घर से निकला था जो घर नही आया रात्रि करीब 1-00 बजे प्रार्थिया को सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ लडके उसके पुत्र शेख इस्माईल को गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का, लाठी डण्डा से मारपीट किए जिससे उसके सिर एवं अन्य जगह पर गंभीर चोट लगने से डायल 112 की सहायता से सिम्स अस्पताल मे भर्ती किया गया था प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 839/2026 धारा 296,351(3),115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत कि दिनांक 12-09-2026 को ईलाज दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(2), 324 बीएनएस जोडकर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन पर थाना सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को दिनांक 13-09-2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *