श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आगामी 28 सितंबर 2026 को तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में “एक शाम शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन .. कई दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल..

One bharat national news

श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आगामी 28 सितंबर 2026 को तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में “एक शाम शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह  का भव्य आयोजन .. कई दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

बिलासपुर। श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आगामी 28 सितंबर को तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में “एक शाम शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय शुभारंभ शाम 4:00 बजे से होगा।
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया साहू ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और जनसेवा की भावना को हर नागरिक तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस आज़ादी की सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर शहीदों के बलिदान की देन है, जिनका सम्मान और आदर्श हमें सदैव याद रखना चाहिए।


कई दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल


इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिल्हा विधायक श्री धर्मलाल कौशिक जी सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।


आयोजन को सफल बनाने में श्री संस्कार फाउंडेशन की टीम से लक्ष्मी सोनी, चांपा साहू, सतरूपा धुरी, रामेश्वरी साहू, निहारिका चटर्जी और संतोष साहू जी विशेष रूप से जुटे हुए हैं। फाउंडेशन ने शहरवासियों से इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *