One bharat national news
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किए मां महामाया दर्शन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद.. दर्शन करने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर और मस्तूरी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां महामाया के धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।
दौरे की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता के गर्भगृह में शीश नवाया और आरती कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर और क्षेत्र के कई अन्य स्थानीय पदाधिकारी व प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मंदिर परिसर में आम जनता और दर्शनार्थियों से मुलाकात की।

धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता रविंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का काफिला पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास स्थान पहुंचा।
अवसर सियाराम कौशिक के नए संस्थान के शुभारंभ का था। भूपेश बघेल और रविंद्र सिंह ने उन्हें इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहां उपस्थित कौशिक परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ दोनों प्रमुख नेताओं ने भेंट-मुलाकात की और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

इसके पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां वे स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए। जगराता में रुककर उन्होंने भक्ति संगीत का आनंद लिया और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।