संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट
चिंगराजपारा में आज होगा 55 फीट के विशाल रावण दहन, चिंगराजपारा स्कूल मैदान में उमड़ेगी विशाल जन सैलाब … दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह..

चिंगराजपारा में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिंगराजपारा स्कूल ग्राउंड मैदान में 20 अक्टूबर को भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस बार करीब 55 फीट ऊंचे विशाल रावण का दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। चिंगराजपारा में दशहरा उत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जहां विभिन्न दलों द्वारा नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। स्कूल मैदान में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। करीब 2 घंटे तक चलेगी आतिशबाजी , स्कूल मैदान में खूब चलेंगे आतिशबाजी लोगों में आतिशबाजी रहेगा आकर्षण का केंद्र
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा

दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। चिंगराजपारा में आयोजित होने वाला विशाल रावण दहन कार्यक्रम नगरवासियों के लिए उत्सव का विशेष अवसर होगा। अब लोगों को आज जलने वाले भव्य रावण दहन का इंतजार है।