100 साल पुराना मिशन अस्पताल की जर्जर भवन को नगर निगम ने किया ध्वस्त….

One bharat national news

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 100 साल पुराने जर्जर मिशन अस्पताल भवन पर नगर निगम के बुलडोजर चलाने कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण दस्ते के 10 बुलडोजर से भवन को जमीदोज करने में लगे हैं। करोड़ों की सरकारी जमीन पर व्यवसायिक उपयोग हो रहा था।

जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त कार्रवाई कर रही है। दरअसल, कमिश्नर कोर्ट ने लीज समाप्त होने पर भूमि अधिग्रहण के आदेश को सही ठहराया था। इस अस्पताल के ओपीडी, आईसीयू और अन्य हिस्सों को कब्जा कर लिया गया था।

बिलासपुर के मिशन अस्पताल परिसर को जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद भवन की बदहाली को देखते हुए अब इसे जर्जर घोषित किया गया। प्रशासन ने जनहानि की आशंका को देखते हुए भवन के अंदर बिना अनुमति प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, इसके बाद भी यहां मिशन अस्पताल पहले की तरह संचालित हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर भी अपने चैंबर में बैठ रहे थे और बकायदा ओपीडी भी लगाई जा रही थी। लोगों ने प्रशासन ने इसकी शिकायत भी की थी।

लेकिन, इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। परिसर में मेडिकल स्टोर भी पहले की तरह संचालित हो रहा था। जहां लोग भी दवाई लेने के लिए पहुंचते थे। डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में जो दवाइयां लिखते हैं, वो इसी मेडिकल स्टोर में ही मिलती थी।अब नगर निगम द्वारा इस ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *