One bharat national news

कोरबा। बिलासपुर– भारत माला मुख्य मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बिलासपुर के एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक-युवा कांग्रेस नेता और ऑटोमोबाइल एजेंसी मालिक की कोरबा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे कार में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 10 PF 9922 में सवार सभी लोग बिलासपुर जिले के मस्तूरी के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी बिलासपुर मस्तूरी से कोरबा बारात के लिए जा रहे थे।

हादसे इतना भयानक , जिसमें राहुल राय और ढालू अग्रवाल के सिर और सीने में गंभीर चोट आई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे दोस्तों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दिए बिना ही घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है और बारात की खुशियां मातम में बदल गईं है फिर हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।