संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के जनकल्याणकारी, सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:उत्कर्ष सिंह गरेवाल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट की सराहना करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने इसे ‘जनता का बजट’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक सराहनीय कदम है।
गरेवाल जी ने रेखांकित किया कि बजट में किसान, युवा, महिला और आमजन के हितों का विशेष संतुलन रखा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिला सशक्तिकरण के प्रावधान प्रदेश के समावेशी विकास को गति देंगे। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी रखता है।

छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में ठोस एवं परिणाम मुखी कदम माना जा रहा है। इस बजट में जशपुर जिले को भी विशेष प्राथमिकता प्रदान की गई है, जिससे जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा है। जिले में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई, खेल, शिक्षा एवं धार्मिक पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए प्रावधान किए गए हैं। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास को भी बल मिलेगा। सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे दूरस्थ अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन सुगम बनेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनभावनाओं के अनुरूप तैयार यह बजट छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।